फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलिए जाने-माने गीतकार मनोज मुंतशिर से, सीखें स्क्रिप्ट-डायलॉग राइटिंग के टिप्स

Fri, 07 Jul 2017 09:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मनोज मुंतशिर
विज्ञापन
बाहुबली-2 फिल्म देखी है न, वही जिसने कमाई के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। करीब 50 दिन ही हुए हैं इस फिल्म को रिलीज हुए लेकिन कमाई 1800 करोड़ के पार पहुंच गई। आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। देखा जाए तो इस फिल्म को सुपर-डुपर हिट बनाने में इसके शानदार डायलॉग का सबसे अहम रोल है। फिल्म का वो डायलॉग तो आज लोगों की जुबां पर छा सा गया है। जिसमें फिल्म का हीरो अमरेंद्र बाहुबली यानी प्रभास अपनी हीरोईन से कहता है ‘महिलाओं की इज्जत पर हाथ फेरने वाले का हाथ नहीं काटते.... काटते हैं उसका सिर’। इन डायलॉग को लिखने वाले मनोज मुंतशिर अपने यूपी से ही हैं। यूपी के अमेठी जिले के गौरीगंज इलाके से।
विज्ञापन

 

बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के लिए भी लिखे शानदार डायलॉग

मनोज मुंतशिर
मनोज की एक अलग पहचान बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी एक शानदार डायलॉग और सांग राइटर के रूप में बन चुकी है। उनकी गिनती दुनिया भर के टॉप डायलॉग व सांग राइटर में की जाती है। वही मनोज इस 22 जुलाई की शाम 4 बजे आप सबके बीच होंगे। रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में अमर उजाला की ओर से मनोज की स्मार्ट क्लास आयोजित होगी, जिसमें वह न केवल अपनी कामयाबी के मंत्र आपसे साझा करेंगे बल्कि आप उनसे सीधे संवाद भी कर पाएंगे। मन में उठने वाली जिज्ञासाओं को शांत कर पाएंगे। आप उनसे बॉलीवुड में कॅरियर बनाने के टिप्स भी हासिल कर ही सकते हैं।
 
विज्ञापन

मनोज से मिलने के लिए कराएं रजिस्ट्रेशन

मनोज मुंतशिर
अगर आप भी देश और दुनिया के बेहतरीन डायलॉग व सांग राइटर मनोज मुंतशिर से मिलना चाहते हैं तो आपके पास रजिस्ट्रेशन कराने का शानदार मौका है। आप अपना नाम, पता, व्यवसाय (अगर पढ़ाई कर रहे हैं तो उसकी जानकारी) हमें 09506008835 पर व्हाट्सएप करें। जल्द करिएगा क्योंकि सीटें भरने के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें