सपा संरक्षक मुलायम सिंह के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने सोशल मीडिया पर अपनी एक फोटो शेयर की है। इस फोटो के साथ उन्होंने 1 दिसंबर 2017 की डेट भी दी है। इस पोस्ट में प्रतीक ने कहा कि 1 दिसंबर को कुछ ऐसा सामने आएगा जो मैंने खुद भी नहीं सोचा। इसकी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर इस दिन ऐसा क्या खास होने वाला है जो मुलायम सिंह के बेटे ने ये सब लिखा है...
विज्ञापन
प्रतीक ने लिखा 'मेरी कल्पना से भी परे होगा वो दिन'
प्रतीक यादव जिम में एक्सरसाइज करते हुए
प्रतीक ने लिखा है इंतजार कीजिए 1 दिसंबर 2017 का। कुछ ऐसा सामने आएगा जो मेरी कल्पना से भी परे है। प्रतीक यादव के इस पोस्ट के बाद ये सोशल मीडिया में यह चर्चा है कि प्रतीक 1 दिसंबर को ऐसा क्या करने जा रहे हैं। अब जो भी हो मुलायम के इस बेटे के इस ऐलान का इंतजार सभी को है।
पिता का ये खास शौक रखते है प्रतीक
प्रतीक यादव (फाइल फोटो)
मुलायम और साधना के बेटे प्रतीक रियल एस्टेट बिजनेसमैन हैं। उनका दूसरे राज्यों में भी कारोबार फैला है। प्रतीक को बॉडी बिल्डिंग का शौक है।प्रतीक ने लखनऊ में 7 हजार स्क्वेयर फीट में हाइटेक जिम बनवाया है। इसका इनॉगरेशन मुलायम ने किया था। उनका जिम यूपी के सबसे बड़े जिम में तौर पर भी जाना जाता है।
कार दौड़ाते प्रतीक का वीडियो हुआ था वायरल
प्रतीक यादव अपनी लैम्ब़ॉर्गिनी कार के साथ (फाइल फोटो)
बता दें, यूपी चुनाव के वक्त प्रतीक ने ब्लू कलर की लैम्बॉर्गिनी कार को लेकर खूब विवाद हुआ था। उन्होंने इसकी फोटोज और वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किए थे।
भाजपा भी कर चुकी है कमेंट
डेमो
भाजपा की तरफ से प्रतीक का वीडियो एडिट कर जारी किया गया था। इसमें भाजपा ने कमेंट किया था कि लैम्बॉर्गिन कार जिसकी कीमत 5 करोड़ है उस पर समाजवाद सवार है।
प्रतीक यादव का ये है वो पोस्ट जिस की छिड़ी है चर्चा
प्रतीक यादव ने 9 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपनी एक पुरानी फोटो पोस्ट की। इस पोटो में आज के मुकाबले काफी दुबले दिख रहे हैं।
इस फोटो पोस्ट के साथ प्रतीक यादव ने लिखा- ''एक समय था मैं ऐसा दिखता था। जाहिर है दाढ़ी नहीं है, लेकिन मैं छिला हुआ नजर आ रहा हूं।