अखिलेश यादव, मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश
मुलायम परिवार में झगड़े के पीछे का असल खलनायक बताते हुए सीएम अखिलेश यादव ने अमर सिंह पर हमला बोला। सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के साथ सोमवार को हुई बैठक में अखिलेश ने यह बात कही।
अब बातें यह बन रही है कि जिन अखिलेश की जुबान से अमर सिंह के लिए 'अंकल' शब्द निकलता था, वह 'दलाल' में कैसे तबदील हो गया। मगर इससे एक बात तो साफ है कि अब अखिलेश और अमर सिंह में सीधी तनातनी व टकराव शुरू हो गया है।
उधर, अमर सिंह ने पलटवार करते हुए कहा अखिलेश ऐसा शख्स है जिसने सपा ही नहीं नेताजी(मुलायम सिंह) के खानदान में भी आग लगाई है।
दूसरी तरफ मुलायम सिंह ने आज की बैठक में अखिलेश पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने सीएम अखिलेश से सीध कहा वे अमर सिहं और शिवपाल के खिलाफ एक शब्द नहीं सुन सकते। आपको एक पद क्या मिल गया आपका दिमाग ही खराब हो चला। मुझे और शिवपाल को कोई अलग नहीं कर सकता। इस घटनाक्रम के बाद अखिलेश पार्टी से अलग-थलग नजर आ रहे हैं।