सपा की नई प्रदेश इकाई का गठन आज लखनऊ में किया गया। कानपुर के नरेश उत्तम के दोबारा से अध्यक्ष बनाए जाने के बाद, यह चर्चा तेज हो गई है कि पार्टी की जिला इकाइयों में जल्द ही फेरबदल किया जाएगा। जिला इकाइयों के गठन से पहले मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव के समर्थकों की लिस्ट बनाई जाएगी। मतलब यह कि जिम्मेदारी सिर्फ अखिलेश समर्थकों के पास होगी, शिवपाल और मुलायम के लोग पार्टी में रहना चाहें तो बने रह सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 4
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
पता चला है कि जिलों से प्रदेश अध्यक्ष उत्तम को बधाई देने गए सपा कार्यकर्ताओं को खास हिदायत दी गई है। कहा गया है कि कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को समझ लें। जो लोेग भितरघात करके सिर्फ अपना मतलब निकालना चाह रहे हैं, वे भी टारगेट पर हैं। जल्द ही पार्टी ऐसे लोगों की एक सूची तैयार कर उसका खुलासा करेगी। इस बीच यह तय हो गया है कि कानपुर महानगर, नगर ग्रामीण और देहात इकाई में भारी फेरबदल किया जाएगा।
विज्ञापन
3 of 4
शिवपाल सिंह यादव और मुलायम
कुछ पुराने वफादार नेताओं और कुछ नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को इस बार बड़ी ज्रिम्मेदारी देने की योजना बन रही है। प्रदेश अध्यक्ष की शनिवार को लखनऊ में ताजपोशी के तत्काल बाद सभी कार्यकर्ताओं से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने मुलाकात की।
कानपुर महानगर के दोनों विधायक अमिताभ बाजपेई और इरफान सोलंकी भी वहां मौजूद रहे। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने बताया कि पार्टी फिलहाल पांच अक्टूबर को होने वाले पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में जुटी है। इसके तत्काल बाद जिलों की इकाइयों का नए सिरे से गठन होगा।