फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीवी से छेड़छाड़ कर रहा था ड्राइवर, विरोध में बाइकसवार पति खड़ा हो गया ट्रक के आगे, कुचलकर मारा गया

Mon, 25 Sep 2017 07:09 PM IST
सीपी सिंह, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पति की मौत के बाद बिलखती पत्नी - फोटो : अमर उजाला
कल्याणपुर थाना क्षेत्र हाईवे के बडौरी टोल प्लाजा के पास छेड़खानी का विरोध करने पर रविवार दोपहर पशु लदे एक ट्रक ने युवक को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टोल प्लाजा के सुरक्षाकर्मियों व थाने के सामने से चालक ट्रक समेत भाग निकला। इस दौरान गुस्साई भीड़ ने जाम लगाया, पुलिस से नोकझोंक व हाथापाई भी हुई। किसी तरह कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत किया गया।   
   
विज्ञापन

2 of 4
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर देहात भोगनीपुर थाना बरगांवा निवासी अजीत त्रिपाठी 35 अपनी पत्नी सोनी वह 3 साल के बेटे कृष्णा के साथ बाइक से राधा नगर फतेहपुर आ रहे थे। यहां उनके साले यहां गृह प्रवेश था। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर कानपुर की ओर से आ रहे पशु लदे ट्रक में सवार युवकों ने अजीत की पत्नी पर छेड़खानी वाले कमेंट किए। गुस्साए अजीत ने टोल प्लाजा के पास ट्रक रुकते ही अपनी बाइक किनारे खड़ी की।
 
विज्ञापन

3 of 4
आक्रोशित भीड़ से पुलिस की कहासुनी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ट्रक के किनारे लगाने को कहने लगे। टोल प्लाजा वालों ने ट्रक को आगे बढ़वा दिया। अजीत को लगा कि वह ट्रक के आगे खड़े हो जाएंगे तो ट्रक वाला रोक देगा। पर हुआ उल्टा चालक उन्हें कुचलता हुआ निकल गया।  
विज्ञापन

4 of 4
आक्रोशित भीड़ - फोटो : अमर उजाला
मौजूद लोगों ने पशु तस्करों की गाड़ी होने का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। रोड जाम कर विरोध करने लगे। पुलिस पहुंची तो उनसे नोकझोंक हाथापाई हुई।अजीत की पत्नी सोनी का आरोप है कि टोल प्लाजा वालों ने उसके पति को मरवा दिया। इस्पेक्टर गणेश प्रसाद सिंह का कहना है कि इस मामले में हर पहलू की जांच की जाएगी जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे। ​
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें