फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: अब घर बैठे आवेदन कर सकतें हैं आप, विभाग का भी नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

Sat, 05 Aug 2023 05:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: शासन ने अब इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दिया है। इससे जहां बिचौलियों से उन्हें निजात मिल जाएगी, जो पात्रों का काफी पैसा हजम कर जाते थे। वहीं, विभाग पर भी स्थानीय राजनीतिज्ञों का दबाव खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
सामूहिक विवाह योजना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सामूहिक विवाह योजना का लाभ लेने के लिए लोग घर बैठे आवेदन कर सकतें हैं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लिए अब पात्रों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उन्हें ऑफलाइन आवेदन करने से छुटकारा मिल गया। इससे उन्हें विभाग का भी चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

विज्ञापन

इस व्यवस्था से जहां पात्रों को सहूलियत होगी। वहीं विभागीय कवायद भी कम करनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीबी से नीचे जीवन यापर करने वाली बेटियों के हाथ पीले करने के लिए कुल 51 हजार रुपये का अनुदान दिया जाता है।
लाभार्थियों की शादी होने पर 35 हजार रुपये उनके सीधे खाते में भेजा जाता है। वहीं, 10 हजार रुपये कीमत के सामान वर-वधू को दिए जाते हैं। छह हजार रुपये खाने पर खर्च किया जाता है। अभी तक योजना का लाभ पाने के लिए पात्रों को समाज कल्याण विभाग में ऑफलाइन आवेदन करना पड़ता था।

विज्ञापन

इस वेबसाइट पर करना होगा आवेदन
शासन ने अब इसके लिए ऑनलाइन व्यवस्था कर दिया है। इससे जहां बिचौलियों से उन्हें निजात मिल जाएगी, जो पात्रों का काफी पैसा हजम कर जाते थे। वहीं, विभाग पर भी स्थानीय राजनीतिज्ञों का दबाव खत्म हो जाएगा। योजना के पात्र वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधार नंबर होना जरूरी है।

स्वत: हो जाएगा सत्यापन
आवेदन के साथ आधार नंबर संलग्न होने के कारण नाम, पता, उम्र आदि की जांच स्वत: हो जाएगी। विभाग को सिर्फ यह पता करना रहेगा कि आवेदक कहीं शादीशुदा तो नहीं हैं। जितने आवेदक रहेंगे, उनकी शादी सामूहिक विवाह में करा दी जाएगी। ऑफलाइन आवेदन होने पर पात्र का नाम, पता, उम्र का भी सत्यापन करना पड़ता था।
विज्ञापन

शासन ने फर्जीवाड़ा रोकने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की व्यवस्था शुरू की है। आवेदन करते ही आधार कार्ड से अपने आप नाम, पता और उम्र का सत्यापन हो जाएगा। फिर जिला स्तर से सत्यापन कराया जाएगा।  -त्रिनेत्र सिंह, समाजकल्याण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें