फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में जो 'खेल हुआ' उसे जानकर हैरान रह जाएंगे!

Sun, 06 May 2018 09:56 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में भगवंतनगर नगर पंचायत प्रशासन ने मार्च माह में कराए गए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में गड़बड़ी की है। शासन और प्रशासन की ‘नजर’ में अपने नंबर बढ़ाने के लिए शादीशुदा जोड़ों के दोबारा फेरे करवा दिए। एक शादीशुदा जोड़े में से महिला की दोबारा शादी बुआ के लड़के से करा दी।
विज्ञापन



भगवंतनगर पंचायत प्रशासन ने 27 मार्च को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत छह जोड़ों का विवाह कराया था। इनमें से तीन जोड़ों का पूर्व में विवाह हो चुका है। इस आयोजन में एसडीएम बीघापुर प्रभुदयाल व अधिशासी अधिकारी राजाराम के अलावा जनप्रतिनिधि व अन्य अधिकारी मौजूद थे। शादीशुदा जोड़ों में से नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 निवासी चंद्रपाल की पुत्री अंजू का विवाह भदेवरा थाना बिहार निवासी अजय के साथ 12  फरवरी को हो चुका था।


नगर पंचायत प्रशासन ने दोबारा दोनों का विवाह कराने के लिए रजिस्ट्रेशन  फार्म में फोटो तो अंजू के पति अजय की लगाई लेकिन अजय के बाहर होने से प्रीती के फेरे उसकी बुआ के लड़के रामू पुत्र गंगा प्रसाद निवासी नरायनदासखेड़ा थाना बारा सगवर के साथ करा दिए। वहीं भगवंतनगर के वार्ड नंबर 4 निवासी रमेश की पुत्री प्रीती का विवाह 7 मार्च को अमित कुमार निवासी पंचीखेड़ा से हो चुका था। 27 मार्च को सामूहिक विवाह में फि र से इनका विवाह हुआ। रमेश का कहना है कि उन्होंने नगर पंचायत को इसकी सूचना दे दी थी। अधिकारियों ने किसी से चर्चा न करने की हिदायत दी थी।
विज्ञापन




20 हजार की चेक व अन्य गृहस्थी का सामान मिला था
तीसरा विवाह पहाड़पुर ग्रामसभा के पतारी निवासी सतीश की पुत्री सोनी का वीरेंद्र के साथ कराया गया। 7 मार्च को सोनी और वीरेंद्र का विवाह हो चुका था। सोनी अपने ससुराल में रह रही थी। सामूहिक विवाह में सोनी का विवाह विधिवत करा दिया गया। आयोजन में एसडीएम व ईओ ने खुद बीस-बीस हजार रुपये की चेक नवदंपत्तियों को दी थीं। अब एसडीएम बीघापुर प्रभुदयाल ने जांच कराने के लिए कहा है। सीडीओ प्रेमरंजन सिंह ने विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम से मांगी है। उधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी अलखनिरंजन मिश्रा का कहना है कि सारी कार्रवाई नगर पंचायत प्रशासन की ओर से की गई है।  वह सोमवार को डीएम से मिलकर सभी नगर पंचायतों व ब्लाकों में हुए सामूहिक विवाह आयोजनों की जांच कराने का अनुरोध करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें