फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम रहेगी आंधी-बारिश की संभावना, तड़के बदल सकता है मौसम

Sun, 06 May 2018 11:10 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य पाकिस्तान से पंजाब तक विकसित हुई ट्रफ रेखा का असर मध्य यूपी में कम होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार छह मई को तड़के मौसम बिगड़ सकता है। आंधी-पानी हो सकता है।
विज्ञापन


आठ मई तक इसी तरह का मौसम रहेगा। विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के मैदानी राज्यों में प्री मानसून गतिविधियां बंद हो गई हैं। इस बीच एक नया पश्चिमी विक्षोभ जम्मू कश्मीर का रुख कर चुका है। यह पिछले सिस्टम जितना प्रभावी नहीं है।

हालांकि जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों और उत्तराखंड में एक दो स्थानों पर पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस बीच शनिवार को दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


हवा में नमी की मात्रा भी बढ़ी है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक डा. अनिरुद्घ दुबे के अनुसार कानपुर और बुंदेलखंड क्षेत्र में बिगड़े मौसम का असर हल्का रहने की उम्मीद है। इसके बावजूद हवा में तेजी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें