फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्तार अंसारी की मोहाली व लखनऊ कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी, बांदा जेल में सख्त पहरा

Mon, 12 Apr 2021 01:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

- पेशी को लेकर बांदा जेल में सुरक्षा काफी सख्त रही
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की रोपड़ जेल से बांदा की जेल लाए गए बाहुबली विधायक और गैंगस्टर मुख्तार अंसारी ने पंजाब की मोहाली की अदालत में सोमवार को वर्चुअल हाजिरी दी। यहां आने के बाद यह दूसरी अदालत की पेशी थी। मुख्तार की सोमवार को लखनऊ की अदालत में भी पेशी होनी थी, लेकिन नहीं हो सकी।
विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इसका आदेश नहीं मिला। बांदा जेल स्थित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सोमवार को मुख्तार को बैरक से लाया गया। काफी देर इंतजार के बाद बारी आने पर मोहाली की विशेष अदालत के सामने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से पेशी हुई।
 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, लगभग 20 मिनट चली पेशी में अदालत ने कई सवाल किए। मोहाली की कोर्ट में चल रहा केस रंगदारी मामले का है। मुख्तार पर वहां के एक ठेकेदार से जबरन वसूली का आरोप है। बताया गया कि ऑनलाइन पेशी के दौरान मुख्तार की ओर से कोई अधिवक्ता या पैरोकार नहीं रहे।

कोर्ट ने जो भी सवाल किया, उसका मुख्तार ने खुद जवाब दिया। अब इस मामले में अगली सुनवाई 26 अप्रैल को होगी। उधर, मुख्तार के यहां शिफ्ट होने के बाद जेल में जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। सोमवार को कोर्ट में पेशी के मद्देनजर यह और चौकस रही। मुख्य गेट पर दिनभर सुरक्षा कर्मी सतर्क रहे।

किसी को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। उधर, लखनऊ की कोर्ट में मुख्तार द्वारा वहां के जेल अधिकारियों व स्टाफ के साथ मारपीट का केस विचाराधीन है। इसमें धारा 147, 336, 353, 508 आदि पर सुनवाई चल रही है। आरोपपत्र को लेकर बहस होनी है, लेकिन लखनऊ कोर्ट से ऑनलाइन संपर्क नहीं हो सका। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें