फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड की जेल में अब एक और बाहुबली विधायक ने की है ‘धमाकेदार एंट्री’

Sat, 01 Apr 2017 12:12 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
एंबुलेंस से उतरते बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुंदेलखंड की सूखी और तपती धरती में आबाद बांदा मंडल कारागार में एक और बाहुबली विधायक आ गया है। जेल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस विधायक की बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। खुद की हत्या होने की आशंका वाला बयान देकर हाल ही में चर्चा में आए बाहुबली नेता और बीएसपी विधायक मुख्तार अंसारी को कड़ी सुरक्षा के बीच देर रात एंबुलेंस से बांदा कारागार लाया गया। लग्जरी वाहनों में आये सैकड़ों समर्थक पहले से ही जेल के बाहर आकर खड़े हो गए थे। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी चौथे बाहुबली नेता और विधायक होंगे। इससे  पहले बसपा सरकार में कुंडा विधायक राजा भैय्या यहां कई महीनें बंद रहे। इलाहाबाद के बाहुबली अतीक अहमद भी इस जेल की सलाखों के पीछे दिन काट चुके हैं। उधर, शीलू बलात्कार कांड के आरोपी नरैनी से बसपा विधायक पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी का कार्यकाल भी जेल में बीता।
विज्ञापन

 

अंसारी के समर्थकों ने बांदा में डाला डेरा

मुख्तार अंसारी
लखनऊ कारागार में बंद मुख्तार अंसारी को देर रात सशस्त्र पुलिस बल के पहरे में बांदा जेल पहुंचाया गया। डीजीपी मुख्यालय में तैनात क्षेत्राधिकारी विमल श्रीवास्तव समेत तीन उप निरीक्षक और दर्जनभर से ज्यादा पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात रहे। एंबुलेंस से आए विधायक मुख्तार अंसारी को जेल के मुख्य गेट पर ही उतारा गया और तुरंत अंदर किया गया। मीडिया से बातचीत का भी मौका नहीं दिया गया। विधायक के जेल आने से पहले लग्जरी वाहनों में आधा सैकड़ा से ज्यादा समर्थक पहले ही जनपद में डेरा डाल चुके हैं।
विज्ञापन

शार्प शूटरों से अलग रखा गया

मुख्तार अंसारी
बाहुबली विधायक के यहां आने पर जेल प्रशासन ने सुरक्षा बंदोबस्त की तैयारियां पूरी कर लीं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक एचबी सिंह ने बताया कि मुख्तार अंसारी को ग्रेटर नोएडा के बंद शार्प शूटरों से अलग सुरक्षित बैरिक नंबर-15 में रखा गया है। एहतियात के तौर पर चार बंदी भी उनके साथ रहेंगे। बंदीरक्षक भी बैरिक में ड्यूटी देंगे। उनसे मिलने आने वालों का पूरा ब्योरा रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। जेल की सुरक्षा में दो डिप्टी जेलर अतिरिक्त तैनात किए गए हैं। डेढ़ सेक्शन पीएसी भी मुस्तैद रहेगी। वहीं, मुख्तार अंसारी को बांदा जेल भेजे जाने पर शाम को जिलाधिकारी डा.सरोज कुमार और पुलिस अधीक्षक डा.श्रीपति मिश्र ने जेल का मुआयना किया। सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया। जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी परखा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें