फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukhtar Ansari: बांदा और चित्रकूट की जेलों में भी थे 'हमदर्द बंदी', सुपुर्दे खाक के समय की मगफिरत की दुआ

Sat, 30 Mar 2024 08:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

बांदा व चित्रकूट जेल में मुख्तार के गाजीपुर में सुपुर्दे खाक होने के वक्त मुस्लिम बंदियों ने मगफिरत के लिए दुआ की। अल्लाह से कहा कि उसके गुनाहों को माफ कर जन्नत ले जा।
विज्ञापन
Mukhtar Ansari Death - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा व चित्रकूट जेल में भी मुख्तार के सुपुर्दे खाक होने के वक्त मुस्लिम बंदियों ने मगफिरत की अल्लाह से दुआ की। बांदा जेल में मुख्तार अंसारी लंबे समय तक रहा। वर्ष 2016 में आने के बाद कुछ दिनों के लिए पंजाब गया और फिर वापस बांदा जेल आ गया। जेल के बंदी उसे बेहद पसंद करते थे। वजह की वह रमजान जैसे पर्व पर गरीब बंदियों की मदद करता था।
विज्ञापन


इसी प्रकार चित्रकूट जेल में उसका बेटा अब्बास और बहू पत्नी निखत रही। वहां भी जेल के बंदी इनके प्रति हमदर्दी रखते थे। सूत्र बताते हैं कि दोनों जेलों में मुख्तार के गाजीपुर में सुपुर्दे खाक होने के वक्त मुस्लिम बंदियों ने मगफिरत के लिए दुआ की। अल्लाह से कहा कि उसके गुनाहों को माफ कर जन्नत ले जा। हालांकि बांदा के जेल अधिकारी इस बात से इन्कार कर रहे हैं। उनका कहना है कि मुख्तार के सुपुर्दे खाक कार्यक्रम को बंदी टीवी पर ही देखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें