फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल समस्या पर जाम किया मुगलरोड

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसानगर। फत्तेपुर के लोग एक सप्ताह से पेयजल के संकट से जूझ रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं होने पर लोगों ने सोमवार को मुगल रोड पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। पुलिस के समझाने के बाद लोग हटे और जाम खुला।
विज्ञापन

फत्तेपुर की कमरुन, नरगिर, राजाश्री, सलीम, सलमान आदि ने बताया कि वह रसूलपुर मोहल्ले में रहते हैं। गांव में एक वाटर हेड टैंक बना है जिससे जलापूर्ति की जाती है। मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति के लिए डाली गई लाइन का एक वॉल सप्ताह भर पहले खराब हो गया था। जिससे पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। वहीं लोगों के घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। इससे लगभग 150 घरों में पेयजल का संकट है।
वहीं लगे दो हैंडपंप भी एक साल से खराब पडे़ हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद हैंडपंपों की भी मरम्मत नहीं कराई गई। पेयजल आपूर्ति की लाइन का वॉल भी नहीं ठीक कराया गया। पानी के लिए कस्बे के दूसरे मोहल्लों में लगे हैंडपांपों से पीने का पानी लाना पड़ता है। गर्मी और धूप में परेशानी होती है। समस्या का समाधान न होता देख लोगों ने महिलाओं के साथ मुगल रोड पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष दीपक सिंह के समझाने के बाद लोग मौके से हटे। नगर पंचायत के ईओ पवन किशोर मौर्य ने बताया कि वाटर हैड टैंक अभी नगर पंचायत को हैंडओवर नहीं किया गया है। जिसके लिए जल निगम को पत्रावली भेजी गई है।
खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत करा कर समस्या का निपटारा कराया जाएगा। वहीं तत्काल के लिए पानी के टैंकर से जलापूर्ति कराई जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रदर्शन से आधे घंटे रोड जाम रही। पुलिस के पहुंचने पर जाम खोल दिया गया।
एक किमी दूर भट्ठे के नलकूप से लाना पड़ता पानी
मूसानगर। एक सप्ताह से फत्तेपुर गांव में चल रहे पानी के संकट से जूझ रहे ग्रामीण एक किलोमीटर दूर स्थित भट्ठे से पानी लाते हैं। इस दौरान कड़ाके की धूप और गर्मी से लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। कमलेश, सफीक, अली बख्श, बबलू आदि ने बताया कि समस्या के चलते उन्हें अपना सब कामकाज छोड़कर पहले पानी भरने जाना पड़ता है।
जिसके लिए एक किलोमीटर दूर ईट भट्ठे का नलकूप चालू होने का इंतजार करना पड़ता है। जब नलकूप चालू होता है तो साइकिल में डिब्बे व बाल्टी टांगकर पानी लाते हैं। इसके लिए चिलचिलाती धूप, गर्मी को नजरंदाज करना पड़ रहा है। जिससे बीमार होने का भी खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें