फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही बने शहरकाजी, बैठक में उलमा ने की घोषणा

Sat, 14 Nov 2020 10:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मरहूम शहरकाजी मौलाना आलम रजा खां नूरी के स्थान पर शनिवार को उलमा ने मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही को नया शहरकाजी बनाए जाने की घोषणा कर दी। मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही को शहरकाजी घोषित करने के साथ ही उन्हें दारुल कजा, शहरकाजी के ऑफिस की चाभियां भी सौंप दी गईं।
विज्ञापन


मरहूम शहरकाजी नूरी के बेटे हाफिज सगीर आलम हबीबी को नायब शहर काजी बनाया गया है। मौलाना आलम रजा खां नूरी के इंतकाल के बाद शहरकाजी के पद को लेकर मुस्लिम इलाकों के हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

लोग अलग-अलग आलिम के नाम सुझा रहे। हालात के मद्देनदर महरूम शहरकाजी नूरी के तीजा पर उनके आवास ओमपुरवा में उलमा की बैठक हुई। इसमें मुफ्ती साकिब अदीब को नायब शहरकाजी और कायम मकाम शहरकाजी बनाए जाने संबंधी मौलाना नूरी की वसीयत बताई गई।
विज्ञापन


इसके बाद मुफ्ती साकिब अदीब के नाम की घोषणा कर दी गई। उलमा ने यह भी कहा कि यह अंतिम फैसला है। इसके बाद कोई एलान मान्य नहीं होगा। मुफ्ती साकिब अदीब को शहरकाजी का कार्यभार सौंप दिया गया।

इस मौके पर मुफ्ती रफीकुल इस्लाम, मौलाना अनीसुर रहमान नूरी, मौलाना असगर यार अल्वी, मौलाना आकिल, मौलाना यूसुफ, मौलाना गुलाम मुस्तफा रजवी, मौलाना जकरिया अशरफी, महबूब आलम खान, इखलाक अहमद डेविड आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें