कानपुर में 55 नए संक्रमित मिले
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से शनिवार को दो और संक्रमितों की मौत हो गई। दोनों रोगी पहले से डायबिटीज और हाइपरटेंशन की चपेट में रहे हैं। कोरोना संक्रमण के बाद हालत और बिगड़ गई। न्यूरो साइंसेज कोविड अस्पताल में कोरोना संक्रमण लेवल थ्री के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है।
कोरोना से मौत का आंकड़ा 753 हो गया। वहीं 55 नए संक्रमित मिले हैं। कुल संक्रमित 28908 हो गए हैं। इनमें 27294 अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो गए हैं। कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हैलट और एक रोगी की रामा मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान हुई है।
कल्याणपुर की रहने वाली 63 साल की वृद्धा और पीएसी लाइन क्षेत्र के रहने वाले 58 साल के कोरोना संक्रमित रोगी की मौत हुई है। कोरोना संक्रमण के बाद इनकी हालत बिगड़ गई। इसके साथ ही 55 नए संक्रमित मिले हैं। ये गोपाल नगर, नौबस्ता, श्यामनगर, कल्याणपुर, खलासी लाइन, कृष्णा नगर, तात्याटोपे नगर, गुजैनी, कोयला नगर, टाटमिल, केशवपुरम आदि क्षेत्रों के रहने वाले हैं।
शनिवार को 78 कोराना संक्रमित ठीक हो गए। 11 रोगियों को कोरोना संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और 67 संक्रमित होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं। अब तक अस्पतालों में कुल 7758 और होम आइसोलेशन में 19536 संक्रमित ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 3315 कोरोना संक्रमितों के सैंपल लिए हैं। इनमें 534 विशेष सर्वेलांस अभियान और रूटीन में 2781 सैंपल लिए गए। इनमें निजी पैथोलॉजियों के भी सैंपल शामिल हैं।