फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मि की मेड़ के विवाद में चाचा की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। 80 साल के बुजुर्ग की भतीजे ने ही साथियों के साथ मिलकर लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे मेड़ के विवाद में हुई यह घटना चौबिया थाने के टकपुरा गांव की है। बुजुर्ग को बचाने को दौड़े उसके बेटे और बहू को भी पीटकर घायल कर दिया गया। बेटे ने सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने इनमें से दो को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

टकपुरा गांव में सुबह-सुबह चीख-पुकार से लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया कि 80 वर्षीय मुलायम सिंह का परिवार के भतीजे से मेड़ को लेकर विवाद था। दो दिन पहले 23 जुलाई को भी दोनों में इसी बात पर झगड़ा हुआ था।
बृहस्पतिवार को दोनों में मेड़ काटने की बात पर कहासुनी हुई थी। बात बढ़ने पर भतीजे और उसके साथ के लोगों ने मुलायम सिंह पर लाठियों से हमला कर दिया। मुलायम सिंह बेहोश होकर गिर पड़े। तब पिता को बचाने को अनुज कुमार और बहू संजू देवी पत्नी अजीत कुमार दौड़े। उन्हें भी हमलावरों ने पीटा। परिजन मुलायम सिंह को बसरेहर सीएचसी ले गए, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में 11:45 बजे दिन में उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि बेटे ने चचेरे भाई समेत सात लोगों पर आरोप लगाया है। सीओ सैफई मस्सा सिंह ने बताया दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने अंतिम संस्कार करने के बाद तहरीर देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें