फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो दिन से लापता मासूम का शव गड्ढे में उतराता मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 25 Jul 2019 11:49 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के महाराजपुर स्थित सरसौल में रेलवे लाइन किनारे पानी भरे गड्ढे में आठ साल के लापता मासूम का शव उतराता मिला। मासूम बुधवार दोपहर से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन


रूमा के लक्षनियापुरवा निवासी मजदूर छोटेलाल राजपूत का बेटा कल्लू (8) बुधवार दोपहर बड़े भाई भोला (10) के साथ मवेशियों को चराने रेलवे लाइन के किनारे गया था। भोला ने बताया कि चरने के दौरान एक भैंस लाइन पार कर गई थी।

इस पर कल्लू को वहीं छोड़कर वह भैंस लेने चला गया। लौटा तो कल्लू वहां नहीं था। परिजनों को जानकारी दी, फिर देर रात तक खोजबीन की, पर उसका पता नहीं चला।

गुरुवार सुबह गांव के लोग रेलवे लाइन किनारे पहुंचे तो उन्हें कल्लू का शव गड्ढे में उतराता दिखा। थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी का कहना है कि अभी तक तो हादसे में डूबने से मौत प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें