09:24 AM, 12-Sep-2025
MSME For Bharat: कन्नौज में मंत्री असीम अरुण बोले- एमएसएमई बना अर्थव्यवस्था की रीढ़, GDP में 30% हिस्सेदारी
इत्र नगरी कन्नौज में शुक्रवार को उद्यमियों का महाकुंभ हो रहा है, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री असीम अरुण ने दीप प्रज्जवलत कर किया। इसमें उद्योग जगत की हस्तियां जुटेंगी तो शासन से संवाद भी होगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) भारतीय अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभाता है। यह क्षेत्र न केवल नवाचार को प्रोत्साहित करता है, बल्कि रोजगार सृजन में भी अहम योगदान दे रहा है। साथ ही स्थानीय और क्षेत्रीय विकास को मजबूती प्रदान कर रहा है।
देशभर में एमएसएमई के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, फाइनेंस तक आसान पहुंच, सप्लाई चेन का आधुनिकीकरण, निर्यात क्षमता, कौशल विकास और नीतिगत सुधार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहराई से विचार-विमर्श के लिए अमर उजाला एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। शहर के मकरंदनगर स्थित होटल एमएल पैलेस में शुक्रवार को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक काॅन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसमें उद्योग, व्यापार और विकास के क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख उद्यमी, व्यापारी व प्रबुद्ध लोग प्रतिभाग करेंगे।