फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक पर फिर बरसे सांसद साक्षी महाराज, जल्द ही दिया जाएगा करारा जवाब..दिए कुछ ऐसे संकेत

Thu, 21 Feb 2019 05:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
भाजपा सांसद साक्षी महाराज
विज्ञापन
यूपी के उन्नाव जिले में मॉडल रेलवे स्टेशन पर उद्घाटन समारोह में पहुंचे सांसद साक्षी महाराज पुलवामा आतंकी घटना को लेकर पाकिस्तान पर जमकर बरसे। उन्होंने जल्द ही पाकिस्तान को करारा जवाब देने की बात कहकर देशहित में मोदी को दोबारा पीएम बनाने की अपील की। करीब बीस मिनट का भाषण मोदी के हाथों में एक बार फिर देश की सत्ता रहने पर ही केंद्रित रहा। 
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर 90 लाख रुपये के बजट से नवनिर्मित टिकट हॉल, प्रवेश गेट पर डिस्प्ले व प्लेटफार्म नंबर दो और तीन पर लगाए गए कोच इंडीकेटर का सांसद साक्षी महाराज व मंडल रेल प्रबंधक सतीश कुमार ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके अलावा सांसद ने उन्नाव से नई दिल्ली के बीच की पहली रेल टिकट भी खरीदी।
Trending Videos

केंद्र सरकार सही समय पर बड़ा बदला लेगी- सांसद

सांसद ने कहा कि अब यात्रियों को रेल टिकट लेने के दौरान धक्कामुक्की से राहत मिलेगी। वहीं प्लेटफार्म पर ट्रेन का कोच किस स्थान पर होगा इसके लिए भटकना नहीं होगा। सांसद ने डीआरएम से यात्री सुविधाओं में किसी भी तरह की कमी न होने की बात कही। इसके अलावा खामियों को चिन्हित कर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
 
सांसद ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर सपूतों को यादकर नमन किया। उन्होंने कहा कि शहीदों की शहादत का केंद्र सरकार सही समय पर बड़ा बदला लेगी। इस दौरान आंतकियों की कायराना हरकत पर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बरसे।
विज्ञापन

उन्होंने देशहित में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की

उन्होंने देशहित में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने की अपील की। उद्घाटन समारोह के बाद डीआरएम ने स्थानीय कर्मचारियों से यात्री सुविधाओं व रेलवे स्टेशन की समस्याओं पर चर्चा की। इस दौरान आउटर की ओर बने शौचालयों के बंद रहने की शिकायत पर स्टेशन अधीक्षक विश्राम से दोबारा शिकायत न मिलने की चेतावनी दी।

जिला दैनिक यात्री संघ के जिलाध्यक्ष मुर्तजा हैदर रिजवी ने डीआरएम को ज्ञापन देकर लखनऊ-भोपाल एक्सप्रेस, लखनऊ-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के साथ ही टीनशेड विस्तार, आधुनिक कैंटीन निर्माण की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें