लोकसभा में बोलते सांसद अशोक रावत
- फोटो : अमर उजाला
मिश्रिख से सांसद अशोक रावत ने जनपद में स्थित हत्याहरण तीर्थ काे रामायण सर्किट में शामिल किए जाने की मांग लोकसभा में की है। लोकसभा में सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रामायण सर्किट बनाने का निर्णय लिया है।
इसमें भगवान राम से जुड़े देश के विभिन्न राज्यों के 15 स्थानों को विकसित करते हुए रामायण सर्किट में जोड़ने का निर्णय हुआ है। सांसद ने कहा कि मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई जनपद के बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में हत्याहरण तीर्थ है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम लंका में रावण का वध करने के बाद ब्रह्म हत्या के दोष से मुक्त होने के लिए हत्याहरण में स्नान किया था। अशोक रावत ने मांग की है कि रामायण सर्किट में हत्याहरण तीर्थ को भी जोड़ा जाए।