उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। मतदाता सूची में नाम न होने से आम लोगों के साथ-साथ सांसद तक को मायूस होना पड़ा। बीएलो की अनुपस्थिति को लेकर भी लोगों मे काफी गुस्सा रहा।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत, उनकी पत्नी पूर्व अध्यछ जिला पंचायत सौभाग्यवती, दोनों बहू व एक बेटे अमित का वोट कटने से सांसद समेत उनके पूरे परिवार को निराशा होना पड़ा।