फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में धांधली पर सांसद भड़के

विज्ञापन
सड़क की गुणवत्ता की जांच करते सांसद - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
बिल्हौर। जीटी रोड धौरसलार से अकबरपुर सेंग 5 किमी संपर्क मार्ग के निर्माण में धांधली की शिकायत पर मिश्रिख सांसद अचानक निर्माणाधीन सड़क की जांच करने पहुंच गए। सड़क निर्माण में धांधली होने के कारण सांसद के आने की सूचना पर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिशासी अभियंता, बाबू मौके से चले गए, जबकि एई और जेई को सांसद ने जमकर खरीखोटी सुनाकर गड़बड़झाला पर सख्त से सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

सोमवार को मिश्रिख सांसद अशोक रावत, स्थानीय भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम जी कटियार, राजेंद्र कटियार, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुबोध कटियार के साथ क्षेत्र के धौरसलार-अकबरपुर सेंग संपर्क मार्ग की गुणवत्ता जांचने पहुंचे। दो किमी पैदल चलकर सांसद ने पीडब्लूडी के एई अर्पित निगम, जेई प्रभाकर मिश्रा से चार जगह सड़क की मोटाई नपवाई, पर चारों जगह सड़क की मोटाई 20 सेमी के सापेक्ष मात्र 10 से 12 सेमी ही निकली। इसी तरह 5 किमी लंबी सड़क की चौड़ाई भी तीन मीटर के सापेक्ष मात्र 2.90 मीटर ही निकली।
पीडब्लूडी द्वारा चयनित कार्यदायी संस्था के ठेकेदार रंजीत गुप्ता भी निरीक्षण के दौरान मौके पर नहीं मिले। करीब एक दर्जन गांवों को आपस में जोड़ने वाली 72 लाख रुपये की लागत से बन रही सड़क निर्माण में धांधली देख सांसद ने एई-जेई को खूब फटकार लगाई। सांसद ने कहा कि मैं मंगलवार को भी बिल्हौर में रहूंगा, कार्यदायी संस्था और ठेकेदार को काली सूची में डालो, तत्काल टेंडर निरस्त कर नया टेंडर जारी कराएं और जो स्टीमेट में हैं उसी के आधार पर सड़क बनाओ। सांसद ने बताया कि पूरे निरीक्षण की वीडियोग्राफी करा ली गई है, दोषियों पर कार्रवाई जरूर होगी। इस दौरान नील कमल, बोझा के नागेंद्र सिंह, शोभित दीक्षित, और गुड्डू सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा : सांसद
बिल्हौर। गिट्टी, बोल्डर, डामर, सड़क चौड़ाई, हाट मिक्सर मशीन की बजाय मैनुअल मिक्सिंग, सड़क मोटाई आदि में भारी धांधली देख मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने पीडब्ल्यूडी के एई अर्पित निगम, जेई प्रभाकर मिश्रा को कड़ी फटकार लगाई। सांसद ने दोनों को लताड़ते हुए कहा कि ठेकेदार से रिश्तेदारी कर लो, जनता के एक-एक पैसे का हिसाब लूंगा, न खाऊंगा न खाने दूंगा, दिल्ली तक तुम्हारी और तुम्हारे अधिशासी अभियंता की परेड कराऊंगा। रही बात ठेकेदार कि यदि लोक निर्माण विभाग कार्रवाई नहीं करता, मुकदमा और सरकार के पैसे की रिकवरी नहीं होती तो पीडब्ल्यूडी के अफसरों से जनता की सड़क का पैसा वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें