फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औद्योगिक फीडर का ट्रांसफार्मर धमाके के साथ जला

विज्ञापन
ट्रांसफार्मर की मरम्मत कराते बिजली विभाग के अफसर। - फोटो : DEHAT
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन में सोमवार सुबह औद्योगिक फीडर के एक ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। विद्युत कर्मियों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचीं और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

मालूम हो कि कस्बा स्थित विद्युत सब स्टेशन में सुबह करीब 8:45 बजे ए-साइड औद्योगिक फीडर का 10 एमवी ट्रांसफॉर्मर में शार्ट सर्किट के चलते धमाके के साथ अचानक आग लग गई। ट्रांसफॉर्मर में आग लगी देख बिजलीघर में मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और उन्होंने आननफानन में मामले की सूचना विभागीय उच्चाधिकारियों व फायर ब्रिगेड को दी। जिसके बाद पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की जानकारी पर मुख्य अभियंता एसके बघेल भी कुछ ही देर बाद सब स्टेशन पहुंचे और अधिशासी अभियंता पीके मोगा व एसडीओ अनिल आहूजा के साथ आग से हुई क्षति का आकलन किया। मुख्य अभियंता ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रांसफार्मर में आग लगी है। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लेने से निकट ही रखे अन्य ट्रांसफॉर्मरों तक आग की लपटें नहीं पहुंच पाईं, वर्ना भारी नुकसान हो सकता था। विद्युत अधिकारियों ने बताया कि जले ट्रांसफार्मर से संबद्ध यूनिटों में दूसरे फीडर से आपूर्ति के लिए कर्मियों को निर्देशित किया गया है जल्द ही आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।
साबुन बनाने वाली 10 बड़ी फैक्ट्रियों की बिजली ठप
बिल्हौर। विद्युत विभाग द्वारा औद्योगिक फीडर के नाम पर चौबेपुर के उद्योगों से प्रतिमाह मोटी रकम बिल के रूप में ली जाती है, पर आए दिन फाल्ट और उपकरणों की देखरेख न होने से उद्यमों को अबाध आपूर्ति में कई प्रकार की समस्याएं आती हैं। स्थानीय उद्यमियों ने बताया कि विद्युत विभाग के अधिकारियों संग उनकी नियमित बैठक भी होती है, पर कोरे आश्वासन के अलावा उन्हें कुछ नहीं मिलता। सोमवार को 10 केवी ट्रांसफार्मर जलने से सप्ताह के पहले ही दिन काम में बाधा आई और काम नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें