फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad: सांसद मुकेश राजपूत बोले- हिंदुत्व, पिछड़ों व एससी समाज के विरोधी हैं अखिलेश

Sun, 29 Dec 2024 10:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

Farrukhabad News: दिल्ली से स्वस्थ होकर लौटे सांसद मुकेश राजपूत ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव की ऊलजलूल भाषा ठीक नहीं है। अखिलेश हिंदुत्व, पिछड़ों व एससी समाज के विरोधी हैं।
विज्ञापन
सांसद मुकेश राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांसद मुकेश राजपूत ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हिंदुत्व, पिछड़ों और एससी समाज का विरोधी होने का आरोप लगाया। कहा कि बाबा साहेब को कांग्रेस ने हराने का काम किया था। कांग्रेस और सहयोगी दल जनता को गुमराह करने का काम कर रही हैं। वह स्वस्थ होकर दिल्ली से लौटे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन


आवास विकास स्थित भाजपा कार्यालय में सांसद मुकेश राजपूत पत्रकारों से रूबरू हुए। कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संविधान मजबूत किया। कांग्रेस ने ही बाबा साहेब का सबसे ज्यादा विरोध किया। सपा, कांग्रेस और सहयोगियों की लोकसभा सीटों से अधिक सांसद अकेले भाजपा के हैं। अखिलेश यादव की ऊलजलूल भाषा ठीक नहीं है। मुलायम सिंह की सरकार में पति-पत्नी जिला पंचायत सदस्य बने थे। अखिलेश यादव के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा कि वह बीमार हों, तो अपना इलाज करवा लें। भाजपा पिछड़ों, एससीएसटी के साथ थी, है और रहेगी। हिंदुत्व विरोधियों को जनता जवाब देगी। उनके साथ जिलाध्यक्ष रूपेश गुप्ता, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें