कानपुर। डीपीएस बर्रा में मंगलवार को कानपुर सहोदय संगठन की ओर से कक्षा तीन से आठ के छात्रों की अंतर विद्यालयी योगासन चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में 22 विद्यालयों ने हिस्सा लिया। उनके खिलाड़ियों ने वक्रासन, सर्वांगासन, धनुरासन, पादहस्तासन, चक्रासन, गर्भासन और पद्मासन समेत विभिन्न योग आसनों का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में माउंट लिटेरा जी स्कूल ने विजेता का खिताब जीता। ऑक्सफोर्ड मॉडल स्कूल प्रथम उपविजेता और आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय उपविजेता बना। हरमिलाप मिशन स्कूल को प्रथम और न्यू किंग्सटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल को द्वितीय सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्या जयंती मित्रा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि नियमित योग से तनाव और चिंता कम होती है।