कानपुर। डीसीपी वेस्ट ने कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा को विवेचना में लापरवाही पाए जाने पर मंगलवार शाम लाइन हाजिर कर दिया। दरोगा को पहले भी चेतावनी दी जा चुकी थी। हालांकि कार्यशैली में कोई सुधार नहीं हुआ था। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि कल्याणपुर थाने में तैनात दरोगा उदयपाल पांडेय खिलाफ जन शिकायतों और विवेचनाओं में लापरवाही की शिकायतें मिल रही थीं। उन्हें पहले कार्यशैली में सुधार की चेतावनी दी गई थी लेकिन इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। शिकायतों और कार्यप्रणाली की समीक्षा के बाद दरोगा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है। (संवाद)