कानपुर। चकेरी थानाक्षेत्र के मंगला विहार पुलिया के पास सोमवार देर रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की माैत हो गई। वह कान में नेकबैंड लगाकर गाड़ी चला रहा था। लाल बंगला निवासी अभिषेक वर्मा (26) प्राइवेट कर्मी था। परिवार में पत्नी अंजू और दो बच्चे अयांश व प्रियांश हैं। भाई आदेश ने बताया कि सोमवार रात वह काम से लौट रहा था।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक नौबस्ता की तरफ से रामादेवी की ओर जा रहा ट्रक हॉर्न बजाते हुए आगे बढ़ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया। चालक मौके से ट्रक लेकर भाग गया। बाइक चालक हेलमेट भी नहीं लगाए था। कार्यवाहक थाना प्रभारी जावेद अहमद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये ट्रक की पहचान की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)