फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: वैश्विक मंच पर गूंजी शहर के स्टार्टअप फूल की सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। मंदिरों में चढ़ाए जाने के बाद कचरे में फेंक दिए जाने वाले फूल सैकड़ों महिलाओं की आजीविका का आधार बन रहे हैं। कानपुर के आईआईटी इनक्यूबेटेड स्टार्टअप फूल ने पुष्प अपशिष्ट को उपयोगी उत्पादों में बदलकर पर्यावरण संरक्षण के साथ रोजगार का नया मॉडल तैयार किया है। इस पहल की सफलता की कहानी सोमवार को मुंबई में आयोजित अर्थशॉट पुरस्कार की इंपैक्ट असेंबली में साझा की गई। स्टार्टअप के सह-संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंकित अग्रवाल ने प्रिंस विलियम की मौजूदगी में अपनी इस पहल के अनुभव बताए।
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि धार्मिक स्थलों से निकलने वाले फूलों को एकत्र कर उनसे सुगंधित धूप तैयार की जाती है। इसके अलावा फूलों से शाकाहारी चमड़ा फ्लीदर भी बनाया जा रहा है। इन उत्पादों को बाजार तक पहुंचाकर फूलों के कचरे का उपयोगी कारोबार खड़ा किया गया है। स्टार्टअप की पांच उत्पादन इकाइयों में 600 से अधिक महिलाएं काम कर रही हैं। इनमें ऐसी महिलाएं भी शामिल हैं जिनके लिए रोजगार के पारंपरिक अवसर सीमित थे। फूलों के पुनर्चक्रण की यह तकनीक अब कानपुर से आगे बढ़कर पांच प्रमुख मंदिर वाले शहरों तक पहुंच चुकी है। प्रिंस विलियम की ओर से स्थापित अर्थशॉट पुरस्कार पर्यावरणीय चुनौतियों के समाधान पर काम करने वाली पहलों को प्रोत्साहित करता है। वर्ष 2022 में फूल इस पुरस्कार का फाइनलिस्ट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें