फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवार ने दरोगा की कार में मारी टक्कर, आईपीएस बता झाड़ा रौब

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कल्याणपुर में दबिश देकर महिला दरोगा के साथ निजी कार से लौट रहे दरोगा की कार में दो बाइक सवारों ने टक्कर मार दी। विरोध पर एक युवक ने खुद को आईपीएस बताकर दरोगा पर रौब झाड़ा और हंगामा किया। दरोगा ने गुरुदेव चौकी पहुंच शिकायत की। घटना की एक वीडियो वायरल हो रही है।
विज्ञापन

रायपुरवा थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार कनौजिया शुक्रवार को महिला दरोगा और चालक के साथ निजी कार से कल्याणपुर से दबिश देकर लौट रहे थे। नौ नंबर क्रॉसिंग पर उनकी कार के पीछे से बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। संदीप कुमार कनौजिया ने कार से उतरकर युवकों से विरोध किया। आरोप है कि इस दौरान दो बाइकों में सवार पांच युवक दरोगा के साथ गाली गलौज करने लगे। एक युवक ने खुद को आईपीएस बता रौब झाड़ने हुए दरोगा के साथ अभद्रता की। इस दौरान दरोगा के सिर पर एक युवक ने बैग भी मार दिया। दरोगा ने गुरुदेव चौकी पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दरोगा से माफी मांगते हुए नजर आ रहा है। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि दोनों पक्षों में तीन-चार दिन पहले विवाद हुआ था। थाने में दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। अगर कोई तहरीर मिली तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें