फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बांड की रकम हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। बजरिया पुलिस ने रविवार को इफि्तखाराबाद निवासी जुबैर को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ मां ने ही 21 जून को बजरिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उसने पिता के कराए बांड की रकम छल से हड़प लिए। इफि्तखाराबाद निवासी सईदा बेगम की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार उनके दिवंगत पति ने वर्ष 2016 में एक बांड खरीदा था। इसमें बेटे साकिब और जुनैद को नाॅमिनी बनाया था। हालांकि, जुबैर ने छलकपट कर खुद को और एक अन्य को बैंक में साकिब व जुनैद दर्शाकर बांड की रकम में मिले 33 लाख रुपये हड़प लिए। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से उसकी तलाश की जा रही थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें