फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: छत पर सो रही मां और बेटी की सर्पदंश से मौत, मचा हड़कंप

Sat, 18 Jul 2020 08:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
औरैया जिले में सहार क्षेत्र के अंर्तगत ग्राम हरवंशपुर में देर रात 3 बजे दीपा सिंह पत्नी शैलेंद्र सिंह अपनी 2 वर्षीय बच्ची श्रद्धा के साथ घर की छत पर सो रहीं थीं। रात में लगभग 3 बजे दीपा और उनकी पुत्री श्रद्धा को सांप ने सोते समय काट लिया।
विज्ञापन


सर्प के काटने से दीपा की नींद टूटी तो दीपा ने अपने घर वालों को बताया कि किसी ने हमारे गले पर काट लिया है। जब परिवार वालो ने देखा तो बच्ची के हाथ पर सांप के काटने के निशान बने थे। ये देख परिवार में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन घर वाले दीपा और श्रद्धा को लेकर सहार एक निजी चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे दोनों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सक ने उन्हें किसी दूसरे चिकित्सालय ले जाने के लिए कहा। बाहर ले जाने से पहले ही बेटी श्रद्धा की मौत हो गई। बेटी की मौत के बाद कुछ समय बाद उसकी मां दीपा की भी मौत हो गई।
विज्ञापन


मां- बेटी की मौत होने से इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। दीपा की शादी लगभग 10 वर्ष पूर्व विचपुरी जनपद हमीरपुर से हुई थी। दीपा के पति बाहर जालन्धर में नौकरी करते हैं। घटना के समय पति घर में मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें