फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मां ने शराब पीने से रोका…बेटे ने फंदा लगाकर दी जान, पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा

Fri, 11 Apr 2025 08:08 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: गोविंदनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने फंदा लगाकर जा दे दी। बताया जा रहा है कि देर रात शराब पीने को लेकर मां ने डांट दिया था।
विज्ञापन
मृतक अरुण वर्मा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गोविंदनगर थाना क्षेत्र के दबौली में गुरुवार रात फैक्टरी कर्मी अरुण वर्मा (19) ने फंदे से लटककर जान दे दी। दबौली वेस्ट निवासी फैक्टरी कर्मी रेखा ने बताया कि परिवार में बेटा अरुण और दो बेटियां काजल व गुड़िया थीं। बेटा फैक्टरी में काम करता था। वह शराब का लती था। अक्सर शराब पीकर घर आता था। गुरुवार रात भी वह शराब पीकर घर आया था।

विज्ञापन

उन्होंने उसे समझाते हुए डांट दिया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया और वह बेटियों के साथ घर के काम में व्यस्त हो गईं। सुबह जगाने पहुंची, तो अरुण का शव दुपट्टे के फंदे के सहारे पंखे से लटकता मिला। गोविंदनगर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें