फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रक की टक्कर से मां की मौत, बेटा घायल

Mon, 22 Dec 2025 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। झींझक-रसूलाबाद मार्ग स्थित भेवान मोड़ के पास रविवार दोपहर को तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो से उतरे मां-बेटे को टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

रसूलाबाद निवासी धर्मवीर ने बताया कि ढकपुरवा निवासी चचेरी साली जूली (38) पत्नी मानसिंह रविवार को अपने बेटे आशु के पास ऑटो से अपने मायके गुटैया जा रही थीं। ऑटो चालक ने उनको मिंडाकुआ मोड़ पर उतारने की जगह भेवान चौहारा पर उतार दिया। वहां से मिंडाकुआ की ओर जाने के दौरान उनको रसूलाबाद की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। हादसा करने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग निकला।
स्थानीय लोगों ने उनको सीएचसी रसूलाबाद पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ शाक्य ने जूली ही हालत नाजुक देख अकबरपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई मगर परिजन जीवित होने की आशंका जता उनको हैलट ले गए। वहां भी डॉक्टर ने जूली को मृत घोषित कर दिया। अनहोनी पर बेटे कन्हैया, आशु, बेटी प्रतिभा और गौरी रोने लगे। एसएसआई राम सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें