फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएलओ संग घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें बीएलए : पूर्व सांसद

Mon, 22 Dec 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रसूलाबाद। नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार शाम को एसआईआर को लेकर बैठक हुई। पूर्व सांसद राजाराम पाल ने कहा कि बीएलओ के साथ बीएलए घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करें। पूर्व सांसद ने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के सत्यापन में लापरवाही न करें। मृत, स्थानांतरित और सूची से छूटे हुए मतदाताओं का सत्यापन कर उनका नाम मतदाता सूची में शामिल कराएं ताकि कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह सके। पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवकुमार बेरिया ने कहा कि समाजवादी पार्टी का कोई भी मतदाता मताधिकार से वंचित न रहे। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी निष्ठा से कार्य करें। यहां सपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा, नीलम कठेरिया, पवन कटियार, नरेंद्र यादव, हाजी फैजान खान, अतहर खान भुट्टो, अकील अहमद पट्टा, आलोक बाजपेई, गोपाल गुप्ता, धीरज यादव, अरविंद यादव, अजय यादव, ललित कोरी, सौरभ यादव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें