कानपुर देहात के घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के राहा गांव में शनिवार की सुबह सास और बहू में झगड़ा हो गया। गुस्सा में आकर पहले बहू ने अपने ऊपर किरोसिन डालकर आग लगा ली, इसके बाद सास फांसी पर झूल गई। यह देखकर घर के अन्य सदस्यों ने दोनों को किसी तरह बचाया और सीएचसी ले भागे। हालत गंभीर होने के बाद हालत में कानपुर रेफर किया गया है।
डेमो पिक
राहा गांव निवासी दीपू सिंह की पत्नी स्वाती सिंह (30) का सुबह किसी बात को लेकर घर में अपनी सास रानी (55) पत्नी रज्जन सिंह से विवाद हो गया। पहले तो काफी देर तक दोनों में तू-तू, मैं-मैं हुई। इसके बाद अचानक बहू स्वाती सिंह पिपिया में रखा मिट्टी का तेल अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। घर के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों ने स्वाती के ऊपर कंबल डालकर किसी तरह आग बुझाई।
डेमो पिक
लोग स्वाती को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे तभी, उसकी सास रानी कमरे में गई और अपने गले में साड़ी का फंदा बांधकर फांसी पर झूल गई। उसको ऐसा करते कुछ लोगों ने देख लिया। दौड़कर उसे भी फांसी से नीचे उतारा गया तबतक वह बेहोश हो चुकी थी। परिजन सास-बहू को वाहन में लादकर कसबे के सीएचसी, घाटमपुर ले गए
डेमो पिक
डाक्टरों ने दोनों को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया। कोतवाल देवेंद्र कुमार दुबे ने बताया कि सास और बहू का आपसी झगड़ा बताया गया है दोनों को इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराए जाने की सूचना मिली है।