फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सरकार की तरह चेहरा व जाति देखकर नहीं होगी भर्तीः सीएम योगी

Sat, 25 Nov 2017 08:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सीएम योगी
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होने सपा पर चेहरा व जाति देखकर भर्ती करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन







 

भर्ती पिछली सपा सरकार की तरह चेहरा व जाति देखकर नहीं होगी

सीएम योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को यहां सपा सरकार पर तीखे प्रहार किए। कहा प्रदेश सरकार पुलिस की भर्ती करने जा रही है। यह भर्ती पिछली सपा सरकार की तरह चेहरा व जाति देखकर नहीं होगी। भर्ती योग्यता व क्षमता के मानक से होगी।


अराजकतत्वों पर बोले कि अगर कानून पर विश्वास नहीं करोगे तो समझ लो हमारी पुलिस व प्रशासन सख्ती से निपटेगा। अराजकता से विकास रुकता है। हमारी सरकार का मकसद विकास को हर दरवाजे तक पहुंचाना है। किसानों का कर्जा माफ हो या फिर छतविहीनों को आवास मुहैया कराने की। इतना काम हो चुका है जो दूसरी सरकारों ने कभी नहीं किया। 



 

हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराए

सीएम योगी
शहर के तेलियानी ब्लाक के सामने मैदान में निकाय चुनाव की जनसभा संबोधित करने आए प्रदेश के सीएम योगी ने भाषण की शुरूआत केंद्र व प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं से की। बोले, भाजपा विकास की केवल बात ही नहीं, काम भी करती है। हमने अवैध बूचड़खाने बंद कराए। आठ महीने में प्रदेश सरकार ने इतना काम कर दिया है जितना कभी नहीं हुआ। पिछली सरकारों ने नगरीय क्षेत्र की सुविधाआें को ध्वस्त किया। भाजपा उसे ठीक कर रही है।



गांव से आने वाला शहर में मकान बनवा लेता है लेकिन उसे बिजली, पानी और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल पाती। हमारी सरकार ने अल्प कार्यकाल में ग्रामीण क्षेत्र में 47 हजार स्थानों पर सौर उर्जा कराने के साथ 30 लाख निशुल्क विद्युत कनेक्शन बांटे हैं। सपा सरकार दम भरती रही कि उसने पांच साल में 19 हजार आवास दिए जबकि हमारी सरकार ने महज आठ महीने में आठ लाख जरूरतमंदों को उपलब्ध कराएं। सरकार का लक्ष्य वर्ष 2022 तक हर छतविहीन परिवार को पक्की छत देना है। 


 
विज्ञापन

जल्द ही 42 हजार सिपाही भर्ती करने जा रही है सरकार

सीएम योगी
सीएम ने कहा प्रदेश सरकार जल्द ही 42 हजार सिपाही और पांच हजार उपनिरीक्षकों की भर्ती करने जा रही है। बोले, यकीन मानिए इस भर्ती में चेहरा और जाति नहीं देखी जाएगी। योग्यता और क्षमता के आधार पर भर्ती होगी। नई औद्योगिक नीति से बेरोजगारों और नौजवानों को जोड़कर रोजगारपरक बनाया जाएगा। हर शहर की समस्या बन चुके जाम पर कहा इससे समय व श्रम दोनों की बर्बादी होती है। ज्यादा तेल जलने से सरकार की सब्सिडी बेकार चली जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें