कानपुर। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार दोपहर ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतर गई जहां उसने शिशु को जन्म दिया।
विज्ञापन
जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से जच्चा-बच्चा को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जीआरपी थाना प्रभारी ओम नारायण सिंह ने बताया कि बिहार के नवादा के वारिसलीगंज निवासी सुनीता देवी पत्नी जुगल अपने परिवार के साथ वारिसलीगंज से अलीगढ़ जा रही थीं। शनिवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। अचानक सुनीता को प्रसव पीड़ा होने लगी। उन्होंने प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे को जन्म दिया। आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रश्मि सचान की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया। संवाद