फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिली लेडी डॉक्टर, एंबुलेंस में हुआ प्रसव, मां की मौत 

Thu, 27 Oct 2016 12:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
औरैया के अजीतमल विकास खंड के ग्राम अयाना के अकबरपुर में रहने वाली महिला ने सीएचसी अयाना पहुंचने से पहले ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। अस्पताल पहुंचने पर स्टाफ नर्स ने लेडी डाक्टर के अभाव में गंभीर हालत में सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे अयाना थाना क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर निवासी प्रसूता सुनीता (25) पत्नी प्रमोद कुमार को परिजन डिलीवरी के लिए एंबुलेंस से सीएचसी अयाना के लिए लेकर निकले। देरी होने पर सुनीता ने रास्ते में एंबुलेंस में बच्चे को जना। बच्चेे के जन्म के साथ ही सुनीता की हालत बिगड़ने लगी। सीएचसी पहुंचने पर स्टाफ नर्स ने महिला चिकित्सक न होने पर चिंताजनक हालत में सौ शय्या जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

परिजन सुनीता को लेकर सौ शय्या जिला अस्पताल की ओर रवाना हुए। सुनीता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लेडी डाक्टर की सीएचसी पर तैनाती न होने से अक्सर प्रसूताओं की जान पर बन जाती है। इस संबंध में अस्पताल के अधीक्षक देव नरायन कटियार ने बताया कि एंबुलेंस में ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया था। हालत बिगड़ने पर उसे सौ शय्या युक्त जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत स्थिर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें