दीवाली पर रोडवेज यात्रियों का सफर आसान करने की तैयारी में है। त्योहारी भीड़ को देखते हुए दिल्ली के लिए 18 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी और शाहजहांपुर, लखनऊ, सीतापुर, फर्रुखाबाद सहित अन्य रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
रोडवेज में हरदोई डिपो की 101 बसें संचालित हैं। इन बसों में लखनऊ व फर्रुखाबाद के लिए 15, कानपुर के लिए 12, शाहजहांपुर, आगरा व इलाहाबाद के लिए 2-2, बहराइच, कन्नौज, लखीमपुर व सीतापुर के लिए 1-1, अजमेर के लिए 3, दिल्ली के लिए 46 बसों का संचालन किया जा रहा है।
हरदोई डिपो के अलावा कैसरबाग डिपो, अवध डिपो, बहराइच डिपो, फर्रुखाबाद डिपो, कन्नौज डिपो, कानपुर-विकासनगर डिपो, शाहजहांपुर डिपो, गोला डिपो, मथुरा डिपो, शिकोहाबाद डिपो व सीतापुर डिपो की 124 संचालित हैं।
इन बसों से नियमित रूप से करीब 10 हजार यात्री रोजाना यात्रा करते हैं। दीपावली के त्योहार पर नियमित रूप से 15 हजार से अधिक यात्रियों की उम्मीद को देखते हुए परिवहन विभाग ने रोडवेज बसों के चक्कर बढ़ाने का फैसला किया है। इस मामले में परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरके वर्मा ने बताया कि दीपावली और भाई दूज के त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए तैयारियां पूरी हैं। दिल्ली रूट से यात्रियों के अधिक आवागमन को देखते हुए 18 अतिरिक्त बसें लगाई गई हैं।
।