फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां सिसक पड़ी, बोली उन लड़कों ने मेरी बेटी का जीना किया दुश्वार

Tue, 07 Mar 2017 08:45 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर

सार

शोहदों ने किशोरी को खींचा, विरोध पर भाई को बेदम किया
पीड़ित ने एसपी को दी जानकारी, कोतवाल को कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजाना स्कूल जाने के दौरान शोहदों की छींटाकशी से आजिज एक किशोरी ने घर वालों को यह बात बताई। इस पर लड़की की मां ने लड़की के संग भाई को भेज दिया। दोनों बाइक से स्कूल जा रहे थे। बीच रास्ते में शोहदों ने दोनों को कार से रास्ते में रोक लिया। इसके बाद जानवरों की तरह लड़की को जबरन कार में बैठाने की कोशिश की गई। बहन की जान मुसीबत में देख भाई ने उसे बचाने की कोशिश की तो शोहदो ने उसके सिर में लोहे की राड मार दी। सिर से खून की पिचकारी छूट पड़ी।   
विज्ञापन
इस पर भी भाई ने अपनी हिम्मत नहीं हारी और शोहदों से बहन को बचाने के लिए लड़ता रहा। चीख-पुकार सुन ग्रामीण दौड़ कर दोनों को बचाने के लिए जाने लगे। इतने में शोहदे दोनों को परिवार समेत जान से मारने की धमक देकर भाग निकले।   रविवार को उन्नाव में हुई इस दिल दहलादेने वाली घटना के बाद मां अपनी बेटी के साथ एसपी के पास मदद के लिए पहुंची। उन्नाव शहर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली किशोरी शहर के ही एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। छात्रा के अनुसार उसके मोहल्ले में रहने वाला एक युवक स्कूल जाते समय अक्सर उससे छेड़खानी करता है।
विज्ञापन
  दहशत में वह मंगलवार को अपने भाई के साथ बाइक से स्कूल जा रही थी। गांव के बाहर आरोपी ने साथियों के साथ कार से उसके पीछे आए और रोक लिया। जबरन उसे खींचकर कार में डालने की कोशिश की। जिसका भाई ने विरोध किया तो युवकों ने लाठी, डंडे व लोहे की राड से हमला कर घायल कर दिया। छात्रा की चीख पुकार व शोर सुनकर आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़ पड़े। भीड़ को आता देख आरोपी छात्रा को छोड़ उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।   मामले की जानकारी जब परिजनों को हुई तो लोग परेशान हो गए। पीड़ित छात्रा अपने घायल भाई व परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची। छात्रा ने एसपी को घटना की जानकारी दी ओर कार्रवाई की गुहार लगाई। इस दौरान छात्रा व उसकी मां सिसक पड़ी। एसपी नेहा पांडेय ने तत्काल शहर कोतवाल आईपी सिंह को फोन कर आरोपियों की गिरफ्तारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल ने बताया कि युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें