यूपी के उन्नाव जिले में गरीबी से लाचार मां ने मासूम को मारकर खुद को भी खत्म कर लिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बेटी 15 दिन से फोड़े के दर्द से पीड़ित थी और उसका इलाज कराने के लिए पैसे नहीं थे। इससे दुखी मां ने बेटी को मारने के बाद आत्महत्या कर ली।
उन्नाव के दिपवल गांव निवासी गंगा प्रसाद की पत्नी सरिता ने 15 दिन पहले ही बेटी को जन्म दिया था। इससे पहले उसके 3 बेटे और 4 बेटियां थी। बेटी के जन्म के बाद से ही सरिता बीमार चल रही थी, वहीं नवजात बच्ची के फोड़ा हो गया था जिस कारण उसका गला सड़ रहा था। दर्द के कारण बच्ची हमेशा रोती रहती थी। अपने जिगर के टुकड़े को दर्द से रोता देख मां सरिता ने रात में पहले नवजात बच्ची का गला दबाया फिर खुद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। मां-बेटी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।