111 प्राचीन सिक्के खुदाई में निकले
यूपी के बांदा जिले में खुदाई के दौरान प्राचीन सिक्के निकलने की खबर शुक्रवार सुबह आग की तरह फैल गई। बांदा के मार्का थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के लिए खुदाई की जा रही थी।
बांदा के काजीटोला इलाके में खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को कपड़े में बंधे हुए 111 प्राचीन सिक्के मिले। सिक्के निकलने की खबर रात से ही पूरे इलाके में फैल गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी सिक्कों को कब्जे में ले लेिया है। खुदाई का काम रुकवा दिया गया है। पुरातत्व विभाग को सिक्के जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।