औरैया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा में 90.0 फीसदी अंक पाने वाली अनिवेषा अवस्थी और इसी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 96 फीसदी अंक पाने वाले अनिमेष अवस्थी का मोहल्ला बघाकटरा के लोगों और ने माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
कूकी अवस्थी, आकाश अवस्थी आदि ने बताया कि सीबीएसई की परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर अनवेषा और अनिवेष ने मोहल्ले का नाम रोशन किया है। अनिमेष ने बताया कि उसने आईएएस की तैयारी शुरू कर दी है। जन समस्याओं को दूर करने के लिए वह इस क्षेत्र में जाना चाहता है।
इधर, शुक्रवार सुबह शिक्षण संस्था पीआरपी एकेडमी में मेधावी छात्रों का शिक्षकों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य नीलमणि दास ने बच्चों की उज्ज्वल भविष्य की कामना की।