फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: हाईवे पर ट्रक से कुचल कर मां-बेटी की मौत, टीईटी में शामिल होकर लौट रहा था परिवार

Thu, 09 Jan 2020 04:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
फतेहपुर में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में शामिल होकर लौट रहे शख्स की बाइक प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर ट्रक की चपेट में आ गई। बाइक पर सवार उनकी पत्नी व बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। वह खुद घायल हैं।
विज्ञापन


हादसा नउवाबाग के पास बुधवार की शाम हुआ। हादसे की चपेट में आई मलवां थाना क्षेत्र के अमौरा गांव निवासी जय प्रकाश गुप्ता की बाइक। कोचिंग सेंटर संचालित करने वाले जयप्रकाश टीईटी में शामिल होकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए घर से निकलते समय जरूरी सामान खरीदने के लिए पत्नी राधा (29) और बेटी विशेषिता (6) भी उनके साथ शहर आए थे। परीक्षा के बाद पत्नी व बेटी को बाजार से साथ लेकर घर आ रहे थे। नउवाबाग के पास से गुजरते समय पीछे से आए ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

बाईं ओर गिरने तथा सिर पर हेलमेट होने से जय प्रकाश घायल हुए लेकिन जान बच गई। दाईं ओर गिरने से पत्नी व बेटी ट्रक से कुचलकर दम तोड़ गईं। मौके पर पहुंचे कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें