Auraiya News: फफूंद स्टेशन के पास पारिवारिक कलह से नाराज होकर मां और बेटी ने अप राजधानी एक्सप्रेस से कटकर जान दे दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
औरैया जिले में फफूंद स्टेशन के बिझाई गांव के निकट रविवार की सुबह रेलवे लाइन पर अप राजधानी एक्सप्रेस से कटकर मां और उसकी बेटी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सीता (40) पत्नी सतगुरु शरण दोहरे और उसकी बेटी अलका (16) के रूप में हुई।
विज्ञापन
पति के अनुसार दोनों खेतों में लहा काटने के लिए रेलवे लाइन पार कर रहे थे। मृतका के पति सतगुरु शरण दोहरे पेशे से प्लंबर कर घर का पालन पोषण कर रहे थे। वहीं, मृतका का एक पुत्र सुजीत इलेक्ट्रिशियन का काम करता था और रंजीत घर पर था।
शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
सीता और अलका मजदूरी करके परिवार का गुजारा करती थीं। ग्रामीणों के अनुसार घर में अक्सर विवाद होता था। बीती रात भी परिवार में झगड़ा हुआ था। दिबियापुर थाना प्रभारी मुकेश बाबू ने बताया दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। जांच की जा रही है।