फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मवेशियों को चारा डाल रही मां-बेटी को लाठी-डंडों से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छिबरामऊ। मवेशियों को चारा डालने गई मां-बेटी के साथ गांव के लोगों ने लाठी-डंडों व लात-घूंसों से मारपीट कर दी। महिला ने सोमवार को चार नामजद लोगों पर कार्रवाई के लिए पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन


क्षेत्र के ग्राम खानपुर चौबे निवासी गुड्डी ने बताया कि 20 सितंबर की शाम छह बजे वह पुत्री प्रियंका के साथ भैंसों को चारा डालने गई थी। तभी वहां पहले से मौजूद गांव कुछ लोग रंजिश के चलते गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गुड्डी को पकड़कर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने पहुंची प्रियंका के साथ भी मारपीट की। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए, जिन्हें देख यह लोग जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित महिला ने कार्रवाई के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया है। कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें