शुक्लागंज। कोतवाली गंगाघाट के एक मोहल्ले की युवती अपनी मां के साथ बाजार से पैदल घर आ रही थी। तभी एक शोहदे ने छेड़छाड़ कर दी। मां ने विरोध किया शोहदे ने मां-बेटी को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बुधवार रात राजधानी मार्ग से घरेलू सामान खरीद कर मां-बेटी घर जा रही थीं, तभी घर के मोड़ पर चंपापुरवा निवासी अंगनू निषाद युवती से छेड़छाड़ करने लगा। सरेराह छेड़छाड़ करने पर मां ने विरोध किया तो शोहदा मां-बेटी को पीटना शुरू कर दिया। यह देख लोग दौड़े और उन्हें बचाया तो शोहदा धमकी देता हुआ भाग गया। इसके बाद मां के साथ कोतवाली पहुंची युवती ने शोहदे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। युवती का आरोप का कहना है कि तभी शोहदा खुद ही अपना सिर फोड़कर कोतवाली पहुंचा और हम लोगों पर घायल करने का आरोप लगाने लगा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर अंगनू के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं शोहदे का कोतवाली में कहना रहा कि छेड़छाड़ व मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।