पीसीएस प्रोबेशनर ने जाना एचबीटीयू का हाल
हरकोर्ट बटलर टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) का मंगलवार को पीसीएस प्रोबेशनर (एसडीएम) ने दौरा किया। कुलपति प्रो. एमजेड खान और रजिस्ट्रार शत्रुघ्न सिंह से मिले। साथ ही विभाग, उनके कामकाज, पठन-पाठन और रिसर्च की जानकारी ली। स्टूडेंटों से मुलाकात करके दिक्कतें जानीं। पूछा कि सरकार की किन-किन योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। इस पर स्कालरशिप की समस्या बताई गई। 20 पीसीएस अधिकारियों ने ईस्ट, वेस्ट कैंपस स्थित हॉस्टल देखे। लैब और लाइब्रेरी में भी गए।
10.65 करोड़ रुपये का बजट मिला
एचबीटीयू में गर्ल्स हॉस्टल, स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, इलेक्ट्रानिक्स एंड इंजीनियरिंग सहित अन्य भवन बनाने के लिए शासन से 10.65 करोड़ रुपये का बजट मिल गया है। बजट आचार संहिता से पहले स्वीकृत हुआ था। अब शासन ने जारी किए हैं। अब यूनिवर्सिटी प्रशासन चुनाव आयोग से अनुमति मांगेगा, फिर निर्माण कार्य शुरू होगा।