फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यादातर कनपुरिए अमौसी से पकड़ रहे फ्लाइट, बंगलूरू, पुणे, कोलकाता, हैदराबाद के अभी शहर से फ्लाइट नहीं

Mon, 28 Sep 2020 11:26 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
हवाई जहाज - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट बनने के बाद दिल्ली-मुंबई के यात्रियों को सहूलियत हो गई है लेकिन अभी भी एयर पैसेंजरों का बड़ा लोड लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट के भरोसे ही है। चकेरी एयरपोर्ट से दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट हैं, जो लगभग फुल होकर उड़ान भरती हैं। इस कारण मुंबई की दो फ्लाइट प्लान की गई हैं। दूसरी फ्लाइट अक्तूबर से उड़ान भरने लगेगी।
विज्ञापन


छात्र और परिजन पुणे, बंगलूरू ज्यादा जाते हैं
देश के अलग-अलग हिस्सों में पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट और उनके परिजन ज्यादा फ्लाइट का सफर करते हैं। पुणे, बंगलूरू और फिर हैदराबाद में बड़े शैक्षिक संस्थान होने से कानपुर के यात्री अमौसी से फ्लाइट पकड़ते हैं। करीब रोजाना 100 से सवा सौ यात्री रोजाना मुंबई का सफर अमौसी एयरपोर्ट से करते हैं। इसके अलावा चमड़ा उद्योग से जुड़े लोगों को कोलकाता और चेन्नई आना जाना होता है। अमौसी से इन शहरों की डेली फ्लाइट हैं। 

कानपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट बढ़ाना जरूरी
माल रोड की अवध टूर एंड ट्रैवेल एजेंसी के निदेशक शारिक अल्वी ने बताया कि रोजाना यहां से जाने वाले या तो स्वयं टिकट बुक करा लेते हैं या फिर ट्रैवल एजेंसियों से टिकट बुक कराते हैं। दिल्ली के बाद सबसे ज्यादा मुंबई और इसके बाद पुणे, बंगलूरू, हैदराबाद, कोलकाता जाने के  लिए शहर के यात्री अमौसी से फ्लाइट पकड़ते हैं।
विज्ञापन


मुंबई की दूसरी फ्लाइट जल्द चलने लगेगी। यहां पर मुंबई के यात्री अधिक हैं। कोलकाता और बंगलूरू का प्रस्ताव भी गया है। कानपुर के यात्री बड़ी संख्या में अमौसी से फ्लाइट पकड़ते हैं। चकेरी एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से शहर के एयर पैसेंजरों को बड़ी सुविधा होगी। - बीके झा, निदेशक, चकेरी एयरपोर्ट, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें