फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में असलहाधारी दबंगों ने मचाया तांडव, मेडिकल स्टोर संचालक और डॉक्टर को पीटा

Wed, 15 May 2019 09:38 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो
विज्ञापन
यूपी के महोबा जिले में बुधवार को 35 से अधिक असलहाधारी लोगों ने कस्बा बेलाताल में मेडिकल स्टोर संचालक और उसके भाई को दुकान में घुसकर लाठी-डंडों और तमंचों की बटों से हमलाकर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे एक डॉक्टर व कई दुकानदारों पर भी लाठी-डंडें बरसाए। हमले में डॉक्टर का सिर फट गया। डॉक्टर, मेडिकल संचालक और दुकानदार को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बेलाताल कस्बे के ड्योढ़ीपुरा निवासी मेडिकल स्टोर संचालक सुभाष राजपूत बुधवार को अपने मेडिकल की दुकान पर बैठा था, तभी 35 से अधिक असलहाधारी लोग चार पहिया वाहनों से सुभाष राजपूत के मेडिकल स्टोर जा धमके और उस पर हमला बोल दिया। दुकान में बैठे भाई सुधीर पर भी लाठी-डंडें बरसाए। चीख-पुुकार सुनकर पास में क्लीनिक पर बैठे डॉ. सतीश राजपूत, हरी सिंह व दुकानदार मनोज कुमार, शंकर नाई, त्रिलोकी सहित आधा दर्जन दुकानदार बीच-बचाव करने पहुंचे। हमलावरों ने डॉक्टर समेत बचाने पहुंचे दुकानदारों पर भी लाठी-डंडे बरसाए। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद चार पहिया वाहनों से फरार हो गए।

सूचना पर पहुंची बेलाताल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और हमलावरों की तलाश में जुट गई, लेकिन किसी भी हमलावर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है। डॉ. सतीश राजपूत, मेडिकल संचालक सुुभाष राजपूत और दुकानदार शंकर नाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलाताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर तीनों को मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों की मरहम पट्टी के बाद छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें