क्षेत्र के करूआमऊ गांव में रविवार की रात एक दर्जन मोर की खेत में डाले गए
कीटनाशक खाने से मौत हो गई। राष्ट्रीय पक्षी की मौत पर ग्रामीणों ने गांव
में जमकर हंगामा काटा। पुलिस ने खेतों में कीटनाशक डालने वाले आरोपी को
गिरफ्तार कर जेल भेजा। वहीं, मोरों को पीएम के लिए भेजा है।
गांव के एक
खेत में सरैय्या गांव निवासी मोहम्मद ने पक्षियों और कीटों से दलहन की फसल
को बचाने के लिए कीटनाशक आटे में गूदकर डाली। इसी दौरान रविवार की रात खेत
पर आए करीब दो दर्जन मोरों ने आटे में गूदी गई कीटनाशक चारे के रूप में खा
ली, जिस पर करीब एक दर्जन मोरों की रात में खेत पर ही मौत हो गई।
बाकी के
पक्षी रात में अपने घरौंदे में चले गए। सुबह खेतों की ओर गए गांववासियों ने
एक साथ बड़ी मात्रा में मोरों के मरने की सूचना मिली। घटनास्थल पर लोगों
की भीड़ जुट गई और हंगामा शुरू हो गया।
मौके पर गई पुलिस ने ग्रामीणों को
समझाबुझाकर शांत कराया। साथ खेतों में कीटनाशक डालने वाले आरोपी सरैय्या
गांव के मोहम्मद को गिरफ्तार किया। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में
कीटनाशक जानबूझकर डाली गई है।
चूंकि मोर खेतों में आए दिन आते हैं। इसी के
चलते उनको मारने के लिए कीटनाशक का प्रयोग किया गया है। घटना के बारे में
कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र कुमार राठी का कहना है कि 12 मोर मरे हैं। आरोपी को गिरफ्तार
कर जेल भेजा गया है।